स्पर्श शर्मा- रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने रविवार को दिल्ली पहुंचे। 31 मार्च 2026 नक्सल मुक्त भारत अभियान डेडलाइन पर उन्होंने कहा कि, वर्षों से नक्सल मुक्त ऑपरेशन को लेकर काम चल रहा था। यह एक दिन का काम नहीं है। दशकों के प्रयास से जो बीज बोया था, अब फसल काटने का समय आया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में विगत 5-7 सालों में नक्सल समाप्त हो चुका था। दक्षिणी भागों में नक्सली बचा था।
उन्होंने आगे कहा कि, नक्सलवाद समाप्त करने की बात पर यह बात सामने आई कि नक्सलवाद समाप्त करने की बात नहीं कर रहे हैं, विचारधारा बनी रहे लेकिन हिंसक नक्सलवाद खत्म करें। अभी की सरकार इच्छा शक्ति से काम करने को लेकर अपने आप को दिखा रही थी। लेकिन जिन्होंने बीज बोया है खेत जोता है उनका भी योगदान है। ऐसे डेडलाइन टारगेट दिए जाते हैं, लेकिन अपने आप को पीछे किया कि नक्सलवाद समाप्त करने की हम बात नहीं कर रहे हैं केवल हिंसक नक्सलवाद समाप्त करने की बात कर रहे हैं।
LPG की शॉर्टेज का यह प्रारंभिक दिन
LPG की शॉर्टेज और छत्तीसगढ़ में 3800 से ज्यादा सिलेंडर जब्त टी एस सिंहदेव ने कहा कि, यह बड़ी किल्लत की ओर बढ़ने के प्रारंभिक दिन है। लोगों को समस्या हो रही है और रूस भी अब महंगा तेल हमें दे रहा है।









