Logo
BSNL का ₹2799 वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी, रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ आता है। जानें इस किफायती एनुअल प्लान के सभी फायदे।

BSNL Annual Plan:  अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने से परेशान हो चुके हैं, तो BSNL का नया सालाना प्लान आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने ₹2799 का एक ऐसा प्लान पेश किया है, जो लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग की पूरी सुविधा देता है। यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो एक बार रिचार्ज करके पूरे साल बिना किसी झंझट के मोबाइल सेवाओं का फायदा उठाना चाहते हैं। देखिए इस प्लान की वैलिडिटी, फायदे औऱ अन्य सभी डिटेल। 

365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ये फायदें 
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 365 दिनों की वैलिडिटी है। यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल तक आपको दोबारा रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही यूजर्स को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन काम के लिए पर्याप्त है।

कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। यानी आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देशभर में कहीं भी कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं, जो सामान्य उपयोग के लिए काफी हैं।

 प्राइवेट कंपनियों को मिल सकती है टक्कर
BSNL इस प्लान को ‘डेटा का फुल पैसा वसूल’ ऑफर के तौर पर प्रमोट कर रहा है। कंपनी का मानना है कि यह प्लान उन ग्राहकों के लिए खास है, जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स चाहते हैं।

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के महंगे प्लान्स के मुकाबले BSNL का यह ऑफर वैलिडिटी और कीमत के लिहाज से काफी आकर्षक माना जा रहा है। ऐसे में अगर आप एक लंबी अवधि वाला, किफायती और फीचर-रिच प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

7