शुक्रवार को रायपुर आएंगे गडकरी : इंडियन रोड कांग्रेस के एनुअल सेशन में होंगे शामिल, तकनीकी प्रदर्शनी का शुभारम्भ आज

Union Transport Minister Nitin Gadkari
X
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार की शाम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वे कल शाम 4.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से वे साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना होंगे।

रायपुर। देश के केंद्रीय केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार की शाम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वे कल शाम 4.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से वे साइंस कॉलेज मैदान के लिए रवाना होंगे। जहां शाम 5 बजे वे इंडियन रोड कांग्रेस के एनुअल सेशन का शुभारम्भ करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे डिप्टी सीएम अरुण साव के निवास भी जायेंगे। आवास में मुलाकात के बाद एयरपोर्ट से नागपुर के लिए रवाना होंगे।

Program Schedule
कार्यक्रम का शेड्यूल

डिप्टी सीएम अरुण साव आज तकनीकी प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। शाम 5 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदर्शनी लगेगी। वे भारतीय रोड कांग्रेस की तकनीकी प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे और 5.45 बजे वे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। जहां 83rd एनुअल सेशन में निर्माण से जुड़े नई तकनीक व प्रयोग को लेकर चर्चा होगी। अधिवेशन में दुनियाभर में निर्माण क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी व प्रयोग की चर्चा होगी।

8 से 11 नवंबर आयोजित होगा कार्यक्रम

एनुअल सेशन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। यह आयोजन 8 से 11 नवंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में होगा। तीन दिवसीय अधिवेशन में 3 हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story