A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

संदिप करिहार/बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर चलती गाड़ी से टकरा गई है। इस हादसे में ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं रतनपुर बाईपास में ही एक और घटना हुई है। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर बैठे मवेशियों से टकरा गई। जिससे एक मवेशी की मौत हो गई और दो मवेशी बुरी तरह से जख्मी हो गए। हालांकि, कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। 

जानकारी के मुताबिक पहली घटना सोमवार की देर रात करीब 1 बजे की है। कार सवार दो युवक और एक महिला कोरबा की तरफ से आ रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार रतनपुर बाईपास स्थित दर्री के पास पहुंची थी। उसी समय हाईवे पर अंधेरे में बैठे मवेशी से कार टकरा गई, कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। लेकिन उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक मवेशी की मौत हो गई और 2 घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। घटना के बाद कार सवार दो युवक और महिला दूसरे साधन से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। 

दूसरी घटना में ट्रेलर चालक की मौत 

नेशनल हाइवे में दूसरी घटना देर रात करीब 2:30 बजे हुई। बिलासपुर से ट्रेलर चालक कोरबा की ओर जा रहा था। ड्राइवर बाबू लाल कुजूर झारखंड का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, वह कोयला ट्रांसपोटिंग करने के लिए निकला था। ट्रेलर रतनपुर के जाली स्थित ठाकुर ढाबा के पास पहुंची थी। तभी ड्राइवर ने सामने जा रही अज्ञात गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे ट्रेलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर बाबू लाल ट्रेलर में फंस गया। इस घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को बाहर निकालकर रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, रतनपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।