त्रिपुरा में बंधक बना पहाड़ी कोरवा दंपति : प्रताड़ना से हैं परेशान, विडियो जारी कर सुनाई आपबीती

Pahari Korwa
X
अपने परिजन से विडियो कॉल में बात करता हुआ पहाड़ी कोरवा युवक
त्रिपुरा में बंधक बने सरगुजा जिले के पहाड़ी कोरवा दंपति ने सरकार से घर वापसी कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने विडियो जारी कर अपने परिजनों से आपबीती बताई है।

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के पहाड़ी कोरवा दंपति अपने बच्चे के साथ त्रिपुरा में बंधक बने हुए हैं। जिन्होंने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपनी आप बीती सुनाई है। जिसके बाद मामले में उनके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस ने भी बंधकों को जल्द छत्तीसगढ़ वापस लाने का भरोसा दिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ से लगे राजाआटा का है। जहां के कोरवा समुदाय के एक परिवार अच्छी मेहनताना पाने के लालच में मानव तस्करी का शिकार हो गए हैं। पहाड़ी कोरवा परिवार बीते 6 माह से ईंट भठ्ठे में जबरन काम करने को मजबूर है। पीड़ितों ने बताया कि, ईंट भट्टे का व्यवसायी दंपति के साथ मारपीट कर जबरन काम करा रहा है। काम का पैसा भी नहीं दे रहा।

पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहार

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि, व्यवसायी घर जाने के बात पर उनके साथ मारपीट करता है। परिवार के लोग वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने गांव के एक शिक्षक को इस बात की जानकारी दी है। जिसके बाद से अपने घर लौटने के लिए पहाड़ी कोरवा परिवार गुहार लगा रहा हैं। वहीं मामले का वीडियो भी सामने आया है।

परिजनों ने थाने में की शिकायत

शिक्षक और परिवार के लोगों ने सीतापुर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। सीतापुर थाना प्रभारी ने बताया कि, शिकायत मिली है और इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारी को भी दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि, जल्द ही बंधक बने परिवार को वापस लाया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story