CG की संक्षिप्त खबरें (20 March) : नगर निगम की पहली MIC बैठक, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
नगर निगम की पहली MIC बैठक
नगर निगम की पहली MIC बैठक आज होगी। महापौर मीनल चौबे बैठक की अध्यक्षता करेंगी। दोपहर 3 बजे MIC नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में बैठक होगी। शहर के बजट को लेकर चर्चा की जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष का चुनाव
जिला पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष का चुनाव आज होगा। सुबह 11 बजे रेक क्रास सभा कक्ष में चुनाव होगा। सभा कक्ष में विजेता प्रत्याशियों को पहचान पत्र लेकर आना होगा। वहां पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
संभाग स्तर पर शुरू होगा जनदर्शन कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ में अब संभाग स्तर पर जनदर्शन कार्यक्रम होगा। सीएम साय ने कहा जल्द ही संभाग स्तर पर जनदर्शन कार्यक्रम शुरू होगा। प्रदेशभर से जरूरतमंद जनदर्शन में आते हैं। यहां पर तुरंत ही उनकी समस्याओं का निराकरण होता है। आचार संहिता और चुनाव के चलते जनदर्शन में गैप हो गया था लेकिन अब यह सुचारू रूप से जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 16 वां दिन
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 16 वां दिन है। प्रश्नकाल में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयाल दास बघेल जवाब देंगे। मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े विभिन्न पत्रों को सदन पटल पर रखेंगे। सदन में वेटलैंड में अपेक्षित कार्य नहीं होने का मामला गूंजेगा। नेता प्रतिपक्ष महंत जलवायु परिवर्तन मंत्री का ध्यानाकर्षित करेंगे। सदन में वन भूमि आवंटन का मुद्दा उठाया जाएगा। विधायक नीलकंठ टेकाम आदिम जाति विकास मंत्री का ध्यानाकर्षित करेंगे। विधायक विक्रम उसेंडी प्रतिवेदन की प्रस्तुति करेंगे। विधायक कविता प्राण लहरे, यशोदा वर्मा, लालजीत सिंह राठिया, चातुरी नंद, लता उसेंडी, संदीप साहू विभिन्न याचिकाओं की प्रस्तुत करेंगे। मंत्री ओपी चौधरी, लखन देवांगन, केदार कश्यप, विजय शर्मा शासकीय विधि विषयक कार्यों का पुनःस्थापन करेंगे।
