Logo
सीएम विष्णुदेव साय आज विभागीय बैठक लेंगे और कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा करेंगे। शराब घोटाले मामले में जेल में बंद कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड खत्म हो गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

मंगलवार की बड़ी खबरें 

सीएम साय लेंगे विभागीय बैठक

सीएम विष्णुदेव साय आज विभागीय बैठक लेंगे और कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। 11:30 पशुधन विभाग, 12:30 बजे मछली पालन विभाग, दोपहर 3 बजे परिवहन विभाग की बैठक लेंगे। 

कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड खत्म

शराब घोटाले मामले में जेल में बंद कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड खत्म हो गई है। ED आज स्पेशल कोर्ट में उन्हें पेश करेगी। ED न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। मामले में 15 जनवरी को पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी हुई थी। 


 

5379487