Logo
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

रविवार की बड़ी ख़बरें 

जशपुर दौरे पर सीएम साय 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12 बजे रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। मां शारदा धाम मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ग्राम जामटोली में आयोजित है। शाम 5:35 को मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। 

जल्द जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र 

छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए भाजपा 3 फरवरी, मंगलवार को घोषणा पत्र जारी करेगी। घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया जा रहा है। घोषणा पत्र बनाने के लिए बीजेपी ने आम जनता से सुझाव मांगा था। व्हाट्सएप क्यूआर स्कैनर और ईमेल के माध्यम से जनता ने अपना पक्ष रखा था। मंगलवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी होगा। 

5379487