A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
सोमवार की बड़ी खबर
मरीज को खाट पर लादकर पहुंचाया अस्पताल
मनेन्द्रगढ़ जिले में छिपछिपी गांव की एक घायल महिला को एंबुलेंस सेवा ना मिलने के कारण उसे खाट पर लादकर अस्पताल ले जाया गया। महिला का पैर बैलों की लड़ाई के दौरान टूट गया था। परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर संपर्क किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि, अभी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है। पढ़िए पूरी खबर....
छात्रा की संदिग्ध मौत
रायगढ़ जिले के वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा हॉस्टल के वॉशरूम में सुबह बेहोश हालत में पड़ी मिली थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा श्रेया गबेल 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। पढ़िए पूरी खबर....
कांग्रेस में बड़ा बदलाव जल्द
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस बड़ा संगठनात्मक बदलाव करने जा रही है। जिसके तहत राजधानी रायपुर समेत कई जिलों के जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में यह बदलाव किया जायेगा। बदलाव की चर्चाओं के बीच 3 विधानसभाओं के प्रत्याशी पीसीसी चीफ दीपक बैज से मिलने पहुंचे। पढ़िए पूरी खबर....
धर्म नगरी को मिली बड़ी सौगात
डोंगरगढ़ में स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर को केंद्र सरकार ने 48.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। स्वीकृत राशि से धर्म- नगरी का कायाकल्प के साथ ही सर्वसुविधा से युक्त पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बीते वर्षों में डोंगरगढ़ का चयन केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत किया गया था। पढ़िए पूरी खबर...
चार दोस्तों की एक साथ निकली अंतिम यात्रा
अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद रायपुर चांगोराभाटा में शोक की लहर है। सोमवार को चारों लड़कों का एक साथ अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। वहीं चारों मृतकों का अंतिम संस्कार महादेव घाट मुक्ति धाम में किया जा रहा है । बड़ी संख्या में लोग चारों दोस्तों की अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे है। पढ़िए पूरी खबर...
