CG की बड़ी खबरें : राज्योत्सव कार्यक्रम का दूसरा दिन, नान घोटाले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, पंडरी टीआई सस्पेंड

CG LATEST NEWS
X
आज की बड़ी खबरें
राज्योत्सव कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। नान घोटाले के आरोपी रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज ईओडब्ल्यू एसीबी ने एफआईआर दर्ज किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

मंगलवार की बड़ी खबरें

राज्योत्सव कार्यक्रम का दूसरा दिन

राज्योत्सव कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेन डेका शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम विष्णुदेव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ के कलाकार आज प्रस्तुति देंगे। लोक गायक आरू साहू और गायक राजेश अवस्थी प्रस्तुति देंगे। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन भी जनता का मनोरंजन करेंगी। शासकीय विभागों की प्रदर्शनी भी देखी जा सकती है।

नान घोटाले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

नान घोटाले के आरोपी रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज ईओडब्ल्यू एसीबी ने एफआईआर दर्ज किया है। पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा पर भी आरोप है। सभी पर नान घोटाले में गवाहों पर दबाव बनाने का आरोप है। पद में रहने के दौरान दोनों अधिकारियों ने अनुचित तरीके से दस्तावेज भी बदले। जल्द ही ईओडब्ल्यू और एसीबी आरोपियों पर शिकंजा कसेगी।

पंडरी टीआई सस्पेंड

पंडरी टीआई को आईजी अमरेश मिश्रा ने सस्पेंड किया। चोरी के माल जब्त होने के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों को टीआई ने जानकारी नहीं दी। निरीक्षक मल्लिका बनर्जी तिवारी को सस्पेंड कर लाइन भेजा गया। आईजी ने आदेश जारी किया।

रा. द. उपचुनाव में कांग्रेस ने लगाई विधायकों की ड्यूटी

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस ने विधायकों की ड्यूटी लगाई है। विधायकों और पूर्व विधायकों को बूथों की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी वार्डों में सेक्टर प्रभारी के रूप में विधायकों की ड्यूटी लगी है। विधायक और पूर्व विधायक 3 से 5 बूथों का जिम्मा संभालेंगे। बूथ प्रभारी के रूप में भी PCC पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story