CG की बड़ी खबरें : स्कूल में छात्राओं की बीयर पार्टी, सिम्स में युवती से छेड़छाड़, पानी-पानी हुआ छत्तीसगढ़ 

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
छात्राएं स्कूल के क्लासरूम में बीयर पीती और बिड़ी के सुट्टे मारती हुई पार्टी करती दिख रही हैं।  बिलासपुर जिले के सिम्स से मरीज के महिला परिजन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

मंगलवार की बड़ी खबरें

स्कूल में छात्राओं की बीयर पार्टी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से शिक्षा के मंदिर को शर्मशार करने वाली तस्वीर सामने आई है। छात्राएं स्कूल के क्लासरूम में बीयर पीती और बिड़ी के सुट्टे मारती हुई पार्टी करती दिख रही हैं। इस वाकए की फोटो और विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। पढ़िए पूरी खबर...

सिम्स में युवती से छेड़छाड़

बिलासपुर जिले के सिम्स से मरीज के महिला परिजन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भोजन ठेकेदार के सुपरवाइजर ने युवती का हाथ मरोड़ कर मोबाइल नंबर मांगा और युवती से गलत काम करने के लिए अश्लील हरकत कर रहा था। इस बीच बचाव करने आई महिला से भी मारपीट की। शोर मचाने पर पहुंचे इंटर्न डॉक्टरों ने सुपरवाइजर की जमकर पिटाई कर दी। छेड़छाड़ की घटना से हड़कंप मचा गया है। पढ़िए पूरी खबर...

पानी-पानी हुआ छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से नदी- नाले उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ के हालात निर्मित हो गए हैं। भारी बारिश से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया हैं और लोगों के घरों में पानी भर गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से उपर हैं। मौसम विभाग ने आज (मंगलवार को) भी 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़िए पूरी खबर...

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में रेप और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पुराने कांग्रेस भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में महिलाएं जमा हुई। कई कार्यकर्ता रेप पीड़िता बनकर पहुंची। इसके बाद वो सीएम आवास घेरने के लिए निकली हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रही और दोनो के बीच जमकर धक्कामुक्की हो रही है। पढ़िए पूरी खबर...

राजधानी में सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, युवक सहित महिला की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने देर तक हंगामा किया। मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story