CG की बड़ी खबरें : मेकाहारा में तैनात होंगे 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी, NMDC पर तगड़ी पेनाल्टी, भाजपाइयों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

cg latest news
X
आज की बड़ी खबरें
मेडिकल कालेज यानी मेकाहारा में सुरक्षा पुख्ता करने के लिए 12 बन्दूकधारी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। एनएमडीसी किरंदुल को 1620 करोड़ रुपए का पेनाल्टी लगाया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की बड़ी खबरें

सुरक्षा पर बड़ी पहल

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजधानी रायपुर में शुक्रवार को प्रेस कांन्फ्रेंस ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बंगाल की घटना के मद्देनजर राजधानी रायपुर के मेडिकल कालेज यानी मेकाहारा में सुरक्षा पुख्ता करने के लिए 12 बन्दूकधारी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं अस्पताल परिसर में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। गलत गतिविधियों को रोकने के लिए अलार्म सिस्टम लगाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

NMDC पर तगड़ी पेनाल्टी

दंतेवाड़ा कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर एनएमडीसी किरंदुल को 1620 करोड़ रुपए का पेनाल्टी लगाया है। खनिज निरीक्षक के प्रतिवेदन के बाद एनएमडीसी प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया दया था। लेकिन नोटिस पर एनएमडीसी ने जो जवाब दिया था वह संतोषजनक नहीं रहा। पढ़ें पूरी खबर...

भाजपाइयों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को झारखंड में सरकार बनाने की अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंत्री ओपी चौधरी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप को छह-छह विधानसभाओं की जिम्मेदारियां मिली हैं। पढ़ें पूरी खबरें...

3 सितंबर को हड़ताल पर पर्यवेक्षक संघ

छत्तीसगढ़ में महिला बाल विकास विभाग में काम करने वाली पर्यवेक्षकों का सब्र टूट गया है। पिछले 30 सालों से वेतन विसंगति दूर होने का इंतजार करते-करते न जाने कितनी ही पर्यवेक्षकें सेवानिवृत्त हो गई। सरकारें बदल गईं लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज महिला पर्यवेक्षकों ने अब संघर्ष का ऐलान कर दिया है। 3 सितंबर को प्रदेशभर की पर्यवेक्षक नवा रायपुर में प्रदर्शन करेंगी। संघ की प्रांताध्यक्ष ऋतु परिहार ने बताया कि, संघ की सभी सदस्य अवकाश लेकर 3 सितंबर को आंदोलन में शामिल होंगी। पढ़ें पूरी खबर...

पूर्व सीएम की प्रेस कान्फ्रेंस

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार की दोपहर राजधानी रायपुर के राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, अमरजीत भगत, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर...

जंगल सफारी में मना बर्थडे

जंगल सफारी में ऐसा कम ही अवसर आता है, जब किसी वन्यजीव का जन्मदिन मनाया जाता हो। लंबे अरसे बाद जंगल सफारी में किसी बाघिन से जन्मे चार शावकों का गुरुवार को जन्मदिन मनाया गया है। जिन शावकों का जन्मदिन मनाया गया है, उनका जन्म एक वर्ष पूर्व 29 अगस्त 2024 को हुआ है। शावक फिलहाल वन्यजीव चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अब तक खुले रूप से बाड़ा में नहीं छोड़ा गया है। मां के दूध पीने के समय शावकों को बाड़े में छोड़ा जाता है। वहां मां के साथ कुछ समय बिताने के बाद वापस अलग से सेनेटाइज बाड़े में रखा जाता है। पढ़िए पूरी खबर...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story