A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर- पीएम मोदी आज अंबिकापुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। पहले दिन उन्होंने सक्ती और धमतरी में सभाएं की थी। आज वे अंबिकारपुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में जनसभा करने वाले हैं। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य बनाया गया है। वहीं पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं छग की 3 लोकसभा सीटों के लिए आज प्रचार-प्रसार थम जाएगा। आज शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार रुक जाएगा। 5 बजे के बाद डोर टू डोर जनसंपर्क किया जा सकता है। 

पीएम का सरगुजा दौरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दिवसीय सरगुजा दौरा है। वे 10:35 पर अंबिकापुर पहुंच जाएंगे। शहर के गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर उतरने वाला है। गांधी स्टेडियम से 10:45 बजे मोदी पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया गया है तैनात किया गया है। 

3 लोकसभा सीटों पर प्रचार थमेगा : दूसरे चरण के मतदान के लिए शाम 5 बजे के बाद चुनावी प्रचार का शोर थम जाएगा। 5 बजे के बाद डोर टू डोर जनसंपर्क कर किया जा सकेगा। राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर में दूसरे चरण का चुनाव होना है। तीनों सीटों पर 41 प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। तीनों सीटों पर 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता वोट करेंगे। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 6,567 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 

मौसम का मिजाज बदला : छत्तीसगढ़ में आज से फिर मौसम बदलता हुए नजर आ रहा है। मंगलवार को देर रात तक तेज बारिश हुई थी। आंधी और बारिश होने के बाद तापमान में 4 से 6 डिग्री वृद्धि हुई है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने के आसार है।