तिल्दा नेवरा में देसी शराब के सीलबंद पौव्वा के अंदर गुटखा पाउच मिलने से हड़कंप मच गया। शराब प्रेमियों ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

दिलीप वर्मा- तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब एक सीलबंद देसी शराब की बोतल (पौव्वा) के अंदर गुटखे का पाउच मिलने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद शराब प्रेमियों में नाराजगी और हैरानी दोनों देखने को मिल रही है, वहीं पूरे मामले की जांच की मांग भी उठने लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को कुछ लोगों ने तिल्दा के बगदाई मार्ग स्थित देशी शराब दुकान से 'शोले मदिरा मसाला' नामक देसी शराब का सीलबंद पौव्वा खरीदा था। घर ले जाकर जब उन्होंने बोतल को ध्यान से देखा तो उसके अंदर 'आशिकी' नाम का गुटखा पाउच पाया गया। सीलबंद बोतल में इस तरह का बाहरी पदार्थ मिलने से लोगों में सवाल खड़े हो गए हैं।

जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग 
घटना सामने आते ही शराब प्रेमियों में खलबली मच गई और उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि, जब बोतल पूरी तरह से सीलबंद थी, तो आखिर गुटखा पाउच अंदर कैसे पहुंचा, यह जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)