A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में गर्भवती गाय के पेट में चाकू मारने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने शहर में उसका जुलूस निकाला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस जब आरोपी का जुसूस निकाल रही थी तो उसके साथ बड़ी संख्या में पशु प्रेमी और गौ सेवक सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस की सुरक्षा के बीच आरोपी कह रहा था कि, "गाय हमारी माता है गुंडा गर्दी नहीं करूंगा" और "गाय हमारी माता है चाकूबाजी नहीं करूंगा"। इस दौरान बस्ती के लोग उसे भला बुरा कह रहे थे।
नशे की हालत में मारा था चाकू
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भिलाई नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने कहा कि, शिवपारा रुआवांधा निवासी सत्यजीत यादव के चाचा की गाय को सोमवार की रात एक बजे के बाद मोहल्ले का रहने वाला रामशंकर उर्फ रामाने नशे की हालत में चाकू मार दिया था। चाकू गाय की पेट में घुस गया था। पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की। पुलिस ने आगे कहा कि, आरोपी रामा भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस की टीम दुर्ग पहुंची और भागने की कोशिश कर रहे रामा को घेराबंदी करके पकड़ा। इसके बाद उसे भिलाई नगर थाने लगाया गया। जिसके बाद उसका जुलुस निकाला गया।
