Logo
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आए 70–80 कथित माओवादी समर्थक नक्सली कमांडर हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के चिता स्थल पर क्रियाकर्म करने शमशान घाट पहुंचे। 

लीलाधर राठी- सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में उस समय हलचल मच गई जब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आए 70–80 कथित माओवादी समर्थक शमशान घाट पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे नक्सली कमांडर हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के चिता स्थल पर क्रियाकर्म करने पहुंचे थे तथा वहां दिनक्रिया कर रहे थे।

ग्रामीणों ने इस गतिविधि पर आपत्ति जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी 70–80 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें पूवर्ती से सुकमा लाया गया। देर रात तक चली पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी लोगों को रिहा कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एहतियातन कार्रवाई की गई थी ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार का तनाव या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। 

ग्रामीणों ने बाहरी लोगों पर जताई नाराजगी 
ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के इस तरह आने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि आप लोग दोबारा यहां मत आना। हमें जो करना है हम खुद कर लेंगे, आपकी जरूरत नहीं है। यहां का माहौल खराब करने की कोशिश मत कीजिए। ग्रामीणों के खुले विरोध के बाद हिड़मा के नाम पर माहौल बनाने की कोशिश करने वालों को स्थानीय स्तर पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।

5379487