भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन और संगठन प्रभारी टिकेश्वर जैन लीलाधर राठी एवं पार्षद कांता के निवास पहुंचकर परिवार का हाल- चाल जाना। 

लीलाधर राठी- सुकमा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन और संगठन प्रभारी टिकेश्वर जैन ने सुकमा में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष लीलाधर राठी एवं पार्षद कांता के निवास पहुंचकर उनके माता-पिता एवं परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान नेताओं ने परिवारजनों से विस्तार से चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य और दैनिक जीवन की जानकारी ली। हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। इस आत्मीय भेंट ने भाजपा के पारिवारिक और संवेदनशील संगठनात्मक स्वरूप को एक बार फिर उजागर किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने एक स्वर में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और आपसी समन्वय को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है, जहां हर कार्यकर्ता और उसका परिवार महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस मुलाकात ने न केवल संगठनात्मक एकजुटता को मजबूती दी, बल्कि कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के बीच विश्वास और आत्मीयता के संबंधों को भी और अधिक सुदृढ़ किया। 

भाजपा महामंत्री यशवंत जैन ने राठी परिवार से की मुलाकात 

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित 
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष धनी राम बारसे, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सोयम मुक्का, दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, दंतेवाड़ा मंडल कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कश्यप और राजकुमार श्रीवाने की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें।  यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)