बेमेतरा। राजधानी रायपुर में स्थित वृंदावन हॉल मेें शिक्षक कला अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षकों को उनके शैक्षणिक, सामाजिक एवं रचनात्मक योगदान के लिए “कर्मवीर रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। वहीं बेमेतरा के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट कार्यों से जिले का मान बढ़ाया।
बेमेतरा जिला इकाई की अध्यक्ष बनी शिक्षिका ममता
इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षक कला अकादमी, जिला इकाई बेमेतरा का विधिवत गठन किया गया है साथ ही नवगठित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान दिया गया। जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर शिक्षिका ममता गुरुपंच कस्तूरबा विद्यालय बेमेतरा को नियुक्त किया गया है। वहीं धनेश रजक, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला खपरी धोबी और सुनीता सिंह राजपूत को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव नीता साहू, कोषाध्यक्ष राज किरण मिश्रा, संगठन महामंत्री गायत्री जोगी, प्रवक्ता चंद्रकला शर्मा, सलाहकार पुष्पेन्द्र राजपूत, सहसचिव गिरिजा पटेल, विजय लक्ष्मी परगनिहा, अ़बालिका पटेल को जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
ये शिक्षक हुए सम्मानित
सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में विकासखंड बेमेतरा से ममता गुरुपंच कस्तूरबा बेमेतरा, चंद्रकला शर्मा, राजकिरण मिश्रा कस्तूरबा बेमेतरा, सुनीता सिंह राजपूत कंतेली, विजय लक्ष्मी परगनिहा कस्तूरबा बेमेतरा, शिखा चौबे डुंडा, साजा विकासखंड से गिरिजा पटेल कन्या देवकर, गायत्री जोगी राखी, धनेश रजक खपरी धोबी, लेखा रजक, सुवरतला, वर्षा जैन केंवतरा, विकासखंड बेरला से अंबालिका पटेल साल्हेपुर, सागरिका यादव हरदी, नीता साहू हरदी, शामिल रहे।
शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने का लिया संकल्प
समारोह के दौरान शिक्षकों और प्रतिभागियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई है। जिसने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, प्रेरणा और सम्मान की भावना से परिपूर्ण रहा। बेमेतरा जिले के शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों से जिले का गौरव बढ़ाया है। भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
सम्मानित होने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं को दी बधाई
राज्य स्तरीय कर्मवीर रत्न सम्मान से सम्मानित होने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं को जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा जी आर चतुर्वेदी, डाइट प्राचार्य जे के घृतलहरे, उप प्राचार्य डॉ कमल कपूर बंजारे, सहायक संचालक एसपी कोशले, डाइट व्याख्याता थलज कुमार साहू सहित चारों विकास खंड के शिक्षा अधिकारियों और जिले के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ ने बधाई, शुभकामनाएं दी।
ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष व सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गायिका मोना सेन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संजय कुमार मैथिली तथा संस्था की अध्यक्ष मीना भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।