रायपुर। रायपुर के एसपी रहे छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अफसर संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CISF में डीआईजी पद पर पदस्थ किया गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में श्री सिंह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी CCTNS/State Crime Records Bureau (SCRB) के पद पर पदस्थ हैं। छत्तीसगढ़ शासन उन्हें शीघ्र ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर देगा।
उल्लेखनीय है कि, संतोष सिंह इससे पहले रायपुर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुके हैं। वे अपनी प्रभावी सोशल कार्यशैली के लिए हमेशा चर्चा में रहे हैं। उनके नेतृत्व में चलाए गए कई पुलिसिया अभियानों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली, जिनमें ‘निजात’ नशा विरोधी अभियान विशेष रूप से सफलता हासिल कर चुका है।

यूनाइटेड नेशन के शांति अभियानों पर लिखी पुस्तक
'निजात' इतना चर्चित हुआ कि, उनकी उत्कृष्ट पुलिसिंग और नवाचारों के लिए उन्हें अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था International Association of Chiefs of Police (IACP) द्वारा ‘Under-40 Award’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा हाल ही में संतोष सिंह द्वारा संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना पर आधारित एक शोध पुस्तक भी प्रकाशित हुई है, जो United Nations के Peacebuilding विषय पर केंद्रित है और राष्ट्रीय स्तर पर सराही जा रही है।








