आशीष कुमार- बतौली। सरगुजा जिले के बतौली- बगीचा राजकीय राजमार्ग राहगीरों के लिए मौत का सड़क बना हुआ है। हर रोज जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन करने मजबूर है। पूरे 2 किलोमीटर सड़क पूरी तरह से अनगिनत गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जहां 10 मिनट के सफर में घंटों लग रहा है। बतौली नगर के रहवासियों को हर रोज सड़क से उड़ती धूल से बीमारी का खतरा मंडरा रहा है।
वहीं पीडब्ल्यूडी नए सड़क के स्वीकृति मिलने से जर्जर सड़क का मरम्मत कराने हाथ खड़े कर दिए है, जिससे आम जनता को अपनी जान हथेली में रखकर सफर करने को मजबूर है। बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 से सटे राजकीय राजमार्ग जो बतौली बगीचा सड़क में स्थित गड्ढे से स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित आमजनता हर रोज सड़क में आवागमन कर रहे है जो डबरी के आकार के बड़े गढ्ढे, उड़ती धूल से हर रोज जूझ रहे है, लेकिन विभाग के आला अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि भी सड़क की अवस्था से अवगत होते हुए कारगर पहल नहीं कर रहे है।
गड्ढों के बगल में सामग्री बना शो पीस
बड़ी अजीब विडंबना है कि, गड्ढों को भरने डस्ट गिट्टी कई महीनों से महज शो पीस बन कर रह गया है। गड्ढों को भरने विभाग कुंभकरण की नींद में सो रहा है। लगातार ग्रामीणा मरम्मरत करने की मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि, सड़क की मरम्मत नहीं होने पर उग्र आंदोलन करेंगे।
