रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अंधोसंरचना विकास के कार्यों को पूरा करने रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंद और भाटापारा सेक्शन के बीच रिलीविंग गर्डरों के लॉचिंग का कार्य किया जाएगा। इस वजह से रेलवे प्रशासन ने 14 और 15 फरवरी तक 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जिसमें रायपुर से बिलासपुर, गेवरा रोड, इतवारी जाने वाली ट्रेन शामिल है। एक साथ दैनिक 9 मेमू ट्रेन के परिचालन प्रभावित होने से हजारों यात्रियों को दिक्कत होगी। लोकल ट्रेनों के रद्द होने से एक्सप्रेस के लोकल डिब्बे में यात्रियों का दबाव बढ़ेगा।
यह ट्रेन रहेगी रद्द
- 14 फरवरी 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 14 फरवरी 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 14 फरवरी को 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 14 फरवरी को 58203 कोरबा रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 14 फरवरी को 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 15 फरवरी को 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 15 फरवरी को 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी
- 14 फरवरी झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
- 14 फरवर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।










