सुरक्षाबलों में हुआ चार युवाओं का चयन : घठुला के युवा करेंगे देश सेवा, कामयाबी पर ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

Reception Program
X
सुरक्षाबलों में चयनित युवाओं का किया गया स्वागत
नगरी- सिहावा के चार युवाओं का सुरक्षाबलों के लिए चयन हुआ है। इस कामयाबी पर घठुला गांव में भव्य स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

अंगेश हिरवानी- नगरी- सिहावा। छत्तीसगढ़ के नगरी- सिहावा के युवाओं का चयन सुरक्षाबलों में हुआ है। ग्राम घठुला से चयनित चार युवक अब अलग- अलग फ़ोर्स ज्वाइन कर देश की सेवा करेंगे। उनकी इस कामयाबी पर चारों तरफ ख़ुशी का माहौल है। वहीं उनकी कामयाबी का जश्न मनाने के लिए ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सभी लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

दरअसल, घठुला गांव के रहने वाले चार युवाओं का चयन विभिन्न सुरक्षाबलों के लिए हुआ है। जिसके बाद चारों जवानों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। सभी चयनित युवाओं ने अपने गांव में ही रह कर तैयारी की है। साथ में पढाई भी मन लगाकर करते थे। अपने शारीरिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए सभी लोग दिन- रात कड़ी मेहनत करते थे। ठंड हो या बारिश हर मौसम में तडके सुबह उठकर कई किमी दौड़ लगाते थे। युवाओं की कड़ी मेहनत के बदौलत ही उनको आज यह कामयाबी मिली है।

इसे भी पढ़ें....नए जिले में आई अवैध प्रवासियों की बाढ़ : पुलिस ने 26 संदिग्धों को पहचाना

इन युवाओं का हुआ चयन

चयनित जवानों की कामयाबी पर चारों के माता- पिता फुले नहीं समाएं। साथ ही उनकी कामयाबी पर ग्रामीणों ने देश सेवा में समर्पित होकर काम करने के लिए आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डिगेश निषाद पिता जगमोहन निषाद अग्निवीर , देव ओरसा पिता कृष्णा ओरसा सीआरपीएफ , कामता देव पिता फनेन्द्र देव आईटीबीपी, अभिषेक देव पिता जगमोहन देव बीएसफ के लिए चयन हुआ है।

स्वागत कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

चयनित जवानों के साथ ही उनके माता- पिता का भी स्वागत किया गया है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री राकेश चौबे , भाजयुमो अध्यक्ष उपसरपंच मोनू साहू , शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष बीरेंद्र मिश्रा ,परमेश्वर साहू ,नरोत्तम साहू ,शत्रुघ्न साहू ,देवनाथ निषाद ,विनोद सूर्यवंशी ,बंटी साहू ,अशकरण निषाद ,दुजराम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story