आशीष कुमार- बतौली। सरगुजा के बतौली में इन दिनों चोरों ने आतंक मचाए रखा है। सीतापुर थाना क्षेत्र के शातिर नाबालिग चोर ने ग्राम पोपरेंगा के किसान के सूने घर में ताला तोड़कर लाखों रुपए चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी होने पर नाबालिग को पकड़ बतौली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने नगदी राशि, सोने के जेवर सहित कुल 2 लाख की अनुमानित जब्त किया गया है।
भिनसारी मिंज पोपरेंगा कुड़ोपारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार को अपने पति के साथ घर में ताला लगा कर खेत मे पानी पटाने एवं बैल चराने गए हुए थे। प्रार्थिया के पति ने घर वापस आकर देखा कि घर का ताला टुटा हुआ है। तब घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी और बक्सा का ताला टुटा हुआ मिला। घर में रखी नगदी रकम करीब 10 लाख रुपये नहीं थे। तब प्रार्थी ने तुरंत आस- पड़ोस के लोगों को घटना की सूचना दिया।
आरोपी के पास से कैश और सोना जब्त
इसी दौरान गावं के लोगो द्वारा बताया गया कि एक लड़का प्रार्थिया के घर तरफ से जा रहा था संभवतः वही लड़का चोरी किया होगा। तब प्रार्थिया का पति अनिल एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा उक्त युवक का पीछा करके पकड़ा गया। जिसके पैकेट से कुल 103100 रुपये, सोने के लोकेट और सोने का टाप मिला है, जिसे पकड़ गांव के ग्रामीण जनों ने बतौली पुलिस के हवाले नाबालिक चोर को कर दिया गया। आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 103100/- रुपये व सोने का लोकेट व टाप कुल कीमती मशरुका लगभग 02 लाख रुपये जप्त किया गया।
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
पूछताछ मे विधि से संघर्षरत बालक द्वारा थाना सीतापुर अंतर्गत भी चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया है, सीतापुर पुलिस टीम द्वारा भी सीतापुर में हुए चोरी के मामले मे विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। फिलहाल बतौली के गांव में हुए दिन दहाड़े चोरी के मामले में पुलिस द्वारा नाबालिग चोर के विरुद्ध धारा 331 (3), 305(ए), बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।