भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो पलटने से तीन लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी 

Accidented Scorpio
X
दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो
सूरजपुर NH- 43 में शादी समारोह से वापस लौट रहे लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के NH- 43 में भीषण सड़क हादसा हो गया। टायर फटने के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज अंबिकापुर अस्पताल में चल रहा है। सभी स्कॉर्पियो में सवार लोग शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे।

दरअसल, स्कॉर्पियो में सात लोग अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में गए हुए थे। जहां से देर रात लौटते समय चंदरपुर के पास वाहन का टायर फट गया। जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकि घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें...धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई : शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

टायर फटने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि, सुबह करीब 3 बजे तेज आवाज सुनाई दी। जिसके बाद मैं वहां पर पहुंचा तो देखा तो चार लोग गाड़ी के चक्के के ऊपर थे। बाकि लोग अंदर में फंसे हुए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला। जिसके बाद सभी को तुरंत अस्पताल भेजा गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story