अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर : एक महिला की मौत 10 गंभीर रूप से घायल, दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी 

rode accident
X
हादसे में घायल लोगों की मदद करते हुए स्थानीय लोग
सूरजपुर में एक अज्ञात वाहन ने दशगात्र कार्यक्रम से वापस लौट रहे 11 लोगों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। 

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं ऑटो चालक सहित 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। सभी महिलाएं दशगात्र कार्यक्रम से वापस लौट रही थी। वहीं हादसे में ऑटो को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

दरअसल, सूरजपुर के बरोल गांव से महिलाएं ऑटो में सवार होकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। इसी दौरान सभी वहां से वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन में ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में ऑटो चालक सहित 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था की ऑटो के परखच्चे उड़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें....ASP रैंक के अफसरों का हुआ ट्रांसफर : रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में फेरबदल

rode acccident
हादसे में ऑटो के उड़े परखच्चे

आरोपी वाहन चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा। वहीं गंभीर रूप से घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद 10 मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लियर रेफर कर दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं हादसे के बाद से ही आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story