मुख्यमंत्री साय पहुंचे दंतेवाड़ा :  मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद फिर नगरवासियों को दी कई बड़ी सौगातें  

Women security personnel welcomed CM Sai
X
महिला सुरक्षाकर्मियों ने किया सीएम साय का स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर के दंतेवाड़ा जिला पहुंचे। वहां पर उन्होंने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दीं।

पंकज भदौरिया-दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि के पर्व पर आज बस्तर के दंतेवाड़ा जिला पहुंचे। वहां पर हेलीपैड में छत्तीसगढ़ पुलिस की स्पेशल यूनिट महिला कमांडो ने गार्ड ऑफ आनर दिया। इसके बाद सीएम ने उन महिला कमांडो से मुलाकात की, जो नक्सल इलाके में नक्सलियों से लड़ती हैं। इस यूनिट में ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं, जो पहले नक्सली रह चुकी हैं, लेकिन अब पुलिस ट्रेनिंग हासिल करके यह महिलाएं छत्तीसगढ़ पुलिस की कमांडो बनी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, नक्सलियों की प्रॉब्लम क्या है, सरकार से संवाद करें। उनकी जो जायज मांगें होंगी, उसको छत्तीसगढ़ की सरकार पूरा करेगी।

नक्सल ऑपरेशन में शामिल हैं महिलाएं

मुश्किल हालातों में ये महिला कमांडो जंगलों में दिन-रात नक्सलियों के खिलाफ चलने वाले ऑपरेशन में उनसे सीधी लड़ाई लड़ती हैं। मुख्यमंत्री जब दंतेवाड़ा पहुंचे तो हेलीपैड पर महिला गॉड्स ने ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एंटी माइन व्हीकल के पास खड़़ी महिला कमांडो के ग्रुप के साथ मुख्यमंत्री ने तस्वीर खिंचवाई।

Women commandos welcomed CM Sai
महिला कमांडो ने किया सीएम साय का स्वागत

बस्तर वासियों को दी सौगातें

इसके बाद मुख्यमंत्री मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश के खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद एक सभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने बस्तर वासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्री के पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा जिले को कई बड़ी सौगातें दी। उन्होंने बस्तर के सभी जिलों के मुख्यालयों में माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र और कारली में शहीद स्मारक और अमर वाटिका बनवाने की घोषणा की। साथ ही जावंगा में एजुकेशन हब को उच्च सुविधायुक्त बनाने और स्पोर्ट सिटी के रूप में विकसित करने का ऐलान किया। इसके साथ ही पालनार, बड़ेगुडरा में 100 -100 सीटर कन्या छात्रावास, समेली मडकमीरास में 25-25 सीटर, प्री मैट्रिक छात्रावास, जगमपाल और मारज़ूम में 50-50 सीटर छात्रावास की व्यवस्था करने की घोषणा की।

फागुन मड़ई के लिए दिए दस लाख

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बरगुम, कोटाली, नहड़ी में आश्रम छात्रावास का पुनः निर्माण, जावंगा के नवीन महाविद्यालय का नामकरण वीरांगना मासक देवी के नाम पर रखने, अरनपुर, रोंजे और गंजेनार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, संभाग के सातों जिलों में आवश्यकता अनुसार दो-दो उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने और दंतेवाड़ा के फागुन मड़ई के लिए दस लाख रुपये की घोषणा की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story