अक्षय साहू- राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जालबाँधा क्षेत्र के मोहंदी की जया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएँ का गुबार दूर तक दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर घुमका थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आग कैसे लगी,इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात हैं। अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।
राजनांदगांव के जालबाँधा क्षेत्र के मोहंदी की जया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। धुएँ का गुबार दूर तक दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। pic.twitter.com/jHMhbWr7CA
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 16, 2026
बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रीज एरिया में लगी आग
बिलासपुर के तिफरा इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित अनय इंडस्ट्रीज के गोदाम में आज दोपहर करीबन 12 बजे के आसपास भीषण आग लग गई। आग इतना भीषण था कि धुएं का गुबार शहर के कई किलोमीटर से देखा जा सकता था। आग पर काबू पाने 7 दमकल की गाड़ियों को मशक्कत करना पड़ा। 12 बजे से लगी आग पर शाम तक काबू नहीं पाया जा सका।










