Logo
राजिम में आयोजित 15 दिवसीय कुंभ कल्प का महाशिवरात्रि पर भव्य समापन हुआ। देशभर से आए साधु-संतों और नागा साधुओं ने त्रिवेणी संगम में शाही स्नान किया।

सोमा शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में चल रहे 15 दिवसीय कुंभ कल्प का समापन आज होने जा रहा है। देश भर के साधु, संत, महात्मा, नागा साधुओं ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक रोहित साहू,इंद्र साहू, पालिका अध्यक्ष महेश यादव, ओमकुमारी साहू भी शाही स्नान में शामिल हुए।

शाही स्नान के पूर्व साधु, संतो की टोली नवापारा राजिम नगर में भ्रमण करते हुए नगरवासियों को आशीर्वाद दिया। कुंड में स्नान से पहले भगवान दत्तात्रेय की पालकी और संतो के पूजन के साथ ही नागा साधुओं ने कुंड में स्नान आरंभ किया, जिसके बाद अयोध्या, बृंदावन से पहुंचे निर्मोही, निर्माणी समेत अन्य अखाड़ा के साधुओं के स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। 

बना आकर्षण का केंद्र 
26 राज्यों के अनुयाई के साथ खैरा के भैरवी धाम से पहुंचे सुमिरन माई की टोली आकर्षण का केंद्र बना रहा। रायपुर के संत राजीव लोचन महाराज ने राजिम की तुलना प्रयाग के तीर्थ मिलने वाले पुण्य से किया। हरिभूमि से चर्चा के दौरान संतो ने देश में होने वाले चार कुंभो के बाद प्रदेश के इस कुंभ कल्प को 5वें कुंभ के रूप में महत्व को बताया।

5379487