haribhoomi hindi news
विधानसभा में विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने पर सरकार ने 30 अप्रैल को सत्र के लिए प्रस्ताव भेजा है। स्पीकर तय करेंगे सत्र कब और कितने दिन का होगा।

रायपुर। लोकसभा के सदन में महिला आरक्षण विधेयक पास ना होने पर बीजेपी विपक्षी दलों पर हमलावर है। सीएम विष्णुदेव साय ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने की बात कही थी। बुधवार को इस मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, आधी आबादी के साथ विपक्ष ने अन्याय किया है। सरकार ने 30 अप्रैल को सत्र के लिए प्रस्ताव भेजा है। स्पीकर तय करेंगे सत्र कब और कितने दिन का होगा। 

कांग्रेस पार्टी और उनके नेता घटिया राजनीति कर रहे 
मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को आतंकवादी कहा था। इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी और उनके नेता घटिया राजनीति कर रहे हैं। निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग कांग्रेस नेता कर रहे हैं। PM के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया वह लोकतंत्र का अपमान है। यह कांग्रेस की घटिया राजनीति का परिचायक है। 

सचिन की सुरक्षा पर कांग्रेस को दिया जवाब 
कांग्रेस ने सचिन तेंदुलकर के सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि, नक्सलियों से प्रेम को कांग्रेस ने बार-बार प्रमाणित किया है। कांग्रेस का बयान बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। बस्तर की जनता कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। कांग्रेस का नक्सलवाद से प्रेम बार- बार जाहिर हुआ है। 

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7