ट्रांसफर : नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 183 अधिकारियों और कर्मचारियों के किये गए तबादले
महानदी भवन
महानदी भवन
नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 183 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग के 183 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। जिसमें उपायुक्त, सहायक संचालक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO), उप अभियंता, लेखपाल और हेल्पर जैसे विभिन्न स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। इसको लेकर बाकायदा नगरीय प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।










.


