Logo
15 March 2026 Ka Panchang: यहां पढ़ें रविवार (15 मार्च 2026) चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

15 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 मार्च 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो सुबह 9 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

15 मार्च 2026 का पंचांग

  • तिथि – चैत्र कृष्ण पक्ष एकादशी (सुबह 9:17 बजे तक)
  • योग – परिघ योग सुबह 10:26 बजे तक, इसके बाद शिव योग प्रारंभ
  • नक्षत्र – श्रवण नक्षत्र, जो पूरे दिन और पूरी रात रहेगा तथा सोमवार सुबह 5:56 बजे तक जारी रहेगा
  • वार – रविवार
  • व्रत-त्योहार – पापमोचनी एकादशी व्रत

पापमोचनी एकादशी का महत्व
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पापमोचनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ व्रत रखने से व्यक्ति के पापों का क्षय होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। व्रत करने वाले भक्त सुबह स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और दिनभर उपवास रखते हैं। रात में भजन-कीर्तन या विष्णु मंत्रों का जप करना शुभ माना जाता है। इस व्रत का पारण 16 मार्च 2026 को द्वादशी तिथि में किया जाएगा, जिसका धार्मिक रूप से विशेष महत्व होता है।

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:11 से 05:59 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:35 से 06:47 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:23 से 01:12 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:48 से 03:36 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:46 से 07:10 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:48 से 08:00 बजे तक
  • अमृत काल: शाम 07:03 से 08:43 बजे तक

राहुकाल

  • दिल्ली – शाम 05:00 से 06:29 बजे तक
  • मुंबई – शाम 05:18 से 06:48 बजे तक
  • चंडीगढ़ – शाम 05:01 से 06:31 बजे तक
  • लखनऊ – शाम 04:45 से 06:15 बजे तक
  • भोपाल – शाम 04:59 से 06:29 बजे तक
  • कोलकाता – शाम 04:16 से 05:46 बजे तक
  • अहमदाबाद – शाम 05:18 से 06:48 बजे तक
  • चेन्नई – शाम 04:49 से 06:19 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 6:30 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:29 बजे

व्रत पारण का महत्व
एकादशी व्रत में पारण का विशेष महत्व बताया गया है। व्रत का समापन अगले दिन द्वादशी तिथि में विधि-विधान से किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सही समय पर पारण करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। धार्मिक दृष्टि से 15 मार्च 2026 का दिन पापमोचनी एकादशी के कारण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्रद्धालु इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर उपवास रखते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

7