Raipur South by Election : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने किया मतदान, पूर्व प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास का छलका दर्द

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9.30 बजे तक कुल 8.23% मतदान हुआ। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी अपने परिवार सहित मतदान किया। सदर बाजार के महाराणा प्रताप स्कूल में वोट डालने पहुंचे।
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने किया मतदान
रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला है। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा की थी। साथ ही शर्मा को किन्नर समाज के लोग आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। उप चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से हो गई है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी।
#byelection2024 #raipur #congress pic.twitter.com/5Bvx0zjr57
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) November 13, 2024
पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास का छलका दर्द
पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास ने वोट किया। मतदान के बाद महंत रामसुंदर दास ने कहा कि, जनता जिसे अवसर दे वह दक्षिण को छोटी अयोध्या बना दे। 2023 के चुनाव में हारने पर और कांग्रेस से दूर होने पर महंत रामसुंदर दास की पीड़ा छलकी। चुनाव और राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि, सभी नेताओं ने जांजगीर के स्थान पर रायपुर दक्षिण से टिकट दिया था। कांग्रेस का फैसला मैंने माना पर परिणाम के बाद खुद को अलग कर लिया।
भागवत सेवा में लगा हूं- महंत
भाजपा में जाने के सवाल पर महंत रामसुंदर दास ने कहा कि, अभी ऐसी कोई संभावना नहीं है अभी मैं भागवत सेवा में लगा हूं। भागवत कृपा से मैं आगे भी जनता की सेवा करता रहूंगा।
