RAIPUR SOUTH BY-ELECTION : 46 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए जमा किया नामांकन फार्म

raipur south by-election, people contesting election, nomination form
X
raipur south by-election
रायपुर दक्षिण उपचुनाव में प्रत्याशी बनने की इच्छा के साथ कु 46 लोगों ने नामांकन भरा। 28 अक्टूबर तक होगी नामांकन पत्रों की जांच और 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे। 

रायपुर। रायपुर नगर (दक्षिण) उप चुनाव में प्रत्याशी बनने की मंशा के साथ कुल 46 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। शुक्रवार 25 अक्टूबर नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख थी।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी, हमर राज पार्टी से मनीष कुमार ठाकुर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से गोपीचंद साहू, भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, बहुजन मुक्ति पार्टी से कृष्णा चिंचखेड़े, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से फरीद मोहम्मद कुरैशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार से बृजनारायण साहू, निर्दलीय आशीष पाण्डेय, नीरज दुबे, मो. शान अहमद, अब्दुल अजीम, चन्द्र प्रकाश कुर्रे, प्रकाश कुमार उरांव, अदनान शाहीद, संतोष वर्मा, जयंत अग्रवाल, रमीज अलमास, मोहम्मद वसीम रिजवी, मो. इरफान खान, सलमान खान, अब्दुल शौकत गनी, रूबीना अंजुम, दीन बंधु गुप्ता ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

नामांकन रैली में CM साय ने कहा

नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे CM साय ने कहा कि, सुनील सोनी ने लंबे समय तक रायपुर के जनता की सेवा की है। रायपुर दक्षिण क्षेत्र भाजपा का गढ़ है। इस सीट से बृजमोहन 35 साल तक विधायक रहे हैं। आगे साय ने कहा कि, बृजमोहन को केंद्र भेजा गया अब इस सीट से सुनील सोनी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही सीएम साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, जनता ने कांग्रेस को बड़ा जनादेश 70 विधायक दिए थे। लेकिन पांच साल तक कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। हर काम में कांग्रेस को पैसा दिखता था, भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति है। मोदी की गारंटी साय- साय पूरी हो रही है। आगे सीएम साय ने कहा कि, सुनील सोनी को भारी मतों से जिताना है।

इसे भी पढ़ें...दीपावली उपहार: प्रदेश सरकार ने 26 उप निरीक्षकों को बनाया निरीक्षक

नामांकन रैली को देखकर कांग्रेस घबरा गई है- साव

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, दक्षिण का चुनाव एक- एक कार्यकर्ता के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। पिछले विस चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड बनाया था उस रिकॉर्ड को बरकरार रखना है। साव ने आगे कहा कि, सुनील सोनी ने लगातार विकास के काम किए हैं नामांकन रैली को देखकर कांग्रेस घबरा गई है। इसके अलावा डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, दक्षिण क्षेत्र की जनता से आव्हान करता हूं की सुनील सोनी को ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाए।

दक्षिण में फिर खिलेगा कमल फूल- बृजमोहन

​​​​​​​नामांकन रैली के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, 9वीं बार दक्षिण विस में कमल का फूल खिलेगा। साथ ही अग्रवाल ने कहा कि, बृजमोहन दक्षिण का परमानेंट विधायक है अब सुनील सोनी क्षेत्र की सेवा करेंगे। आगे बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, दक्षिण को दो विधायक मिल रहे है, दक्षिण में डबल गति से विकास होगा। कांग्रेस ने लूट मार मचाई है। जनता ने ताकत दिखा दी है अब सुनील सोनी को

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story