धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे कांग्रेसी : भूपेश-टीएस समेत कई बड़े नेता भी पहुंचे, CM साय बोले-अच्छा है ब्लेम करने के बजाय सच्चाई देखेंगे

पूर्व सीएम भूपेश बघेल तिल्दा के माठ सोसाइटी केंद्र पहुंचे और किसानों से बातचीत की। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पिथौरा और राजाडेरा के धान खरीदी केंद्र पहुंचे। अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। 

Updated On 2024-12-03 14:52:00 IST
किसानों से बातचीत करते पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्र  चलो अभियान की शुरुआत की है। जिसको लेकर मंगलवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल तिल्दा के माठ सोसाइटी केंद्र पहुंचे और किसानों से बातचीत की। कांग्रेस  के धान खरीदी केंद्र चलो अभियान पर सीएम विष्णुदेव साय ने तंज कसते हुए कहा कि, अच्छा है जाएं, ब्लेम लगाने की बजाय धान खरीदी में जाएंगे तो वास्तविकता का पता चलेगा। 

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पिथौरा और राजाडेरा के धान खरीदी केंद्र पहुंचे। पूर्व PCC चीफ धनेंद्र साहू और पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा राजधानी रायपुर के धरसीवां खरीदी केंद्र पहुंचे। वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पंकज शर्मा धरसींवा, सांकरा के धान खरीदी केंद्र पहुंचे और किसानों से बातचीत की। 

धान खरीदी केंद्रों में नहीं कट रहा टोकन- पूर्व PCC चीफ

धरसीवां धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के बाद धनेंद्र साहू और सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि, धान खरीदी केंद्रों में टोकन नहीं कट रहा है। किसानों से सूखत के नाम पर अधिक धान लिया जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों से एक बार भी उठाव नहीं किया गया है। राज्य सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है। धान बेचने के लिए किसानों को काफी परेशानी हो रही है। 

3100 की जगह 2300 रुपये किया जा रहा भुगतान- पूर्व संसदीय सचिव

बेमेतरा में पूर्व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे कार्यकर्ताओ के साथ खरीदी केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों धान खरीदी में हो रही परेशानी को लेकर किसानों से चर्चा की। इसके अलावा नांदघाट, बदनारा सहित आधा दर्जन खरीदी केंद्र का दौरा भी किया। सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने कहा कि, वर्तमान सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। किसानों को बारदाना नहीं मिल पा रहा है और 3100 की जगह सिर्फ 2300 रुपये ही धान का भुगतान मिल रहा है। 
21 की जगह 15 क्विंटल खरीदी जा रही धान- पूर्व विधायक 

मनेन्द्रगढ़  में पूर्व विधायक गुलाब कमरो केल्हारी धान खरीदी केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों से मिलकर धान खरीदी में हो रही परेशानियों को पूछा और भाजपा पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप। उन्होंने कहा कि, 21 क्विंटल धान की जगह 15 क्विंटल खरीदी की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें... धान खरीदी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान : पीसीसी चीफ बैज बोले- धान खरीदी में हो रहा भ्रष्टाचार, नहीं हो रहा है पूरा भुगतान

बैज ने किया था खरीदी केंद्रों के निरीक्षण का ऐलान 

उल्लेखनीय है कि, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि, धान खरीदी करने में सरकार की नीयत साफ नहीं है। किसानों से 31 सौ में धान खरीदी का वादा कर BJP सत्ता में आई है। लेकिन 21 क्विंटल धान की खरीदी कहीं नहीं हो रही है। आगे बैज ने कहा कि, किसानों को 23 सौ रुपए के मान से राशि दी जा रही है। कांग्रेस धान खरीदी पर बड़ा आंदोलन करेगी। धान खरीदी में बड़े भ्रष्टाचार होने की संभावना है। कांग्रेस धान खरीदी पर जिला स्तर पर निगरानी समिति बनाएगी। समिति खरीदी केंद्रों में जांच करने जाएगी।  

Similar News

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शामिल हुए सीएम साय: बोले- स्काउट एक जीवन पद्धति, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है

जंबूरी में भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल की याचिका कोर्ट में मंजूर

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत