रायपुर में बोले केंद्रीय वन मंत्री : वन्यप्राणियों की सुरक्षा बड़ा काम, हम टेक्नालाजी का इस्तेमाल करेंगे

Union Forest and Environment Minister Bhupendra Yadav
X
केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भपेंद्र यादव सोमवार को रायपुर पहुंचे। यहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की है।

रायपुर। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव सोमवार को रायपुर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने नवनिर्मित ऑडिटोरियम ‘दण्डकारण्य‘ एवं इलेक्ट्रॉनिक ऑक्शन प्रणाली का शुभारम्भ किया है। नवा रायपुर के अरण्य भवन में यह कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय, वनमंत्री केदार कश्यप भी मौजूद हैं।

रायपुर पहुंचे केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए अनेक कार्य कर रही है। प्रकृति के वन्य जीवों का संरक्षण करना एक बड़ा कार्य है। कुछ चुनौतियां भी हमारे सामने हैं, हमने टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। फॉरेस्ट ऑफिसर के व्हाट्सएप ग्रुप भी समस्या का समाधान करने के लिए बनाया गया है। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि, वन्यजीवों के संरक्षण- संवर्धन को लेकर गंभीरता से चर्चा की जाएगी।

मानव- हाथी द्वंद्व बड़ा विषय, इस पर चर्चा होगी

श्री यादव ने कहा कि, मानव- हाथी द्वंद्व की रोकथाम, हाथियों से होने वाले जन- धन की हानि के लिए बेहतर प्रबंधन को लेकर चर्चा होगी। पिछले 5 साल छत्तीसगढ़ में निरंकुशवाद, भ्रष्ट शासन को हमने देखा है, जनता भी उसको देख चुकी है। छत्तीसगढ़ में हाथियों के आतंक और योजनाओं के फेल होने के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि, सभी विषयों का अध्ययन किया जाएगा। यह एक बड़ा विषय है, इसलिए यहां आए हैं। स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में कई चीजों पर चर्चा होगी।

कांग्रेस की बातें निराधार : यादव

हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई और पांच सितारा होटल में बैठक पर कांग्रेस के तंज को लेकर श्री यादव ने कहा कि, इंफ्रास्ट्रक्चर, विकास पर बात होना कोई बुरी बात नहीं है। कांग्रेस की ये बातें निराधार हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story