भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू : राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अगुवाई में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा जारी

BJP office meeting continues
X
बीजेपी दफ्तर बैठक जारी
रायपुर में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश, सीएम विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश, सीएम विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल मौजूद हैं। जहां महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष के नामों पर चर्चा हो रही है। हर निकाय के लिए आए हुए पैनल पर चर्चा हो रही है।

हप्तेभर पहले भी हुई थी बैठक

उल्लेखनीय है कि, हप्तेभर पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक हुई थी। पंचायत, नगरीय निकाय चुनाव समिति की बैठक हो रही थी। सीएम विष्णुदेव साय समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। इसके साथ ही नए अध्यक्ष के भव्य स्वागत की BJP दफ्तर में तैयारी भी शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए किरण सिंहदेव के नाम की अधिकृत घोषणा होगी।

इसे भी पढ़ें... नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस में फूटा लेटर बम, ब्लॉक अध्यक्ष ने नेताओं पर भीतरघात का लगाया आरोप

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई बैठक

भाजपा का यह बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हो रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, पंचायत प्रभारी सौरभ सिंह, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी भी मौजूद हैं। साथ ही महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामु रोहरा, विनोद तावड़े , रामजी भारती, भरत वर्मा और सदस्य भी उपस्थित हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story