नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस में फूटा लेटर बम, ब्लॉक अध्यक्ष ने नेताओं पर भीतरघात का लगाया आरोप 

congress bhavan
X
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के दो नेताओं पर भीतरघात का लगाया आरोप
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में लेटर बम फूट गया है। सदर बाजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने PCC चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर दो नेताओं पर भीतरघात का आरोप लगाया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। टिकट के लिए दावेदार हर पैंतरे आजमा रहे हैं। इसी बीच निकाय चुनाव के प्रत्याशी चयन के बीच कांग्रेस में लेटर बम फूट गया है। जिस पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने दो नेताओं के खिलाफ शिकायत की गई है। सदर बाजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन चंद्राकर ने चिट्ठी लिखकर मामले में PCC चीफ दीपक बैज से शिकायत की है।

शिकायत में मनोज कंदोई और सतीश जैन का नाम शामिल है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन चंद्राकर ने दोनों नेताओं पर 2019 के चुनाव में भीतरघात का आरोप लगाया है। लेटर में चंद्राकर ने दोनों को छोड़कर किसी अन्य को टिकट देने की मांग की है। मनोज कंदोई 2009 से 2014 तक MIC सदस्य रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं।

undefined
ब्लॉक अध्यक्ष ने लिखा पत्र

कांग्रेस पर्वेक्षक ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली

वहीं बीते दिनों नगरी में नगर पंचायत चुनाव के टिकट को लेकर कांग्रेस पर्वेक्षक ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान नगरी के पार्षद सहित पूर्व पार्षदों ने कांग्रेस प्रवेश किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत में चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष पद और पार्षद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। नगरी को नगर पंचायत का दर्जा मिला तब से 15 साल में बीजेपी का सत्ता रहा है। इस बार नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत हासिल करने के लिए आनंद पावर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। मिली जानकारी के अनुसार, आगामी में चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जाएगा।

पूर्व पार्षदों ने ज्वाइन किया कांग्रेस

बैठक में नगरी के पूर्व पार्षदों ने कांग्रेस ज्वाइन किया। जिसमें पूर्व पार्षद विक्की खनूजा,जीतू खनूजा, सहित वर्तमान में पार्षद रहे प्रकाश पुजारी का नाम शामिल है। वहीं इस दौरान पर्वेक्षक आंनद पावर समेत कांग्रेस के सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम,पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, अशोक सोम सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story