रायपुर। डिजिटल दौर में जहां ऑनलाइन सुविधाएं लोगों की जिंदगी आसान बना रही हैं। वहीं साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे हैं। ताजा मामला रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक को RTO ई-चालान के नाम पर ठगों ने लाखों रुपए का चूना लगा दिया।
धीरे-धीरे बैंक खाते से रकम साफ
मिली जानकारी के अनुसार, ठग ने युवक को ई-चालान जमा करने के नाम पर एक APK फाइल भेजी। युवक ने जैसे ही उस फाइल को डाउनलोड किया, उसके बैंक खाते से धीरे-धीरे बड़ी रकम साफ हो गई। देखते ही देखते युवक के खाते से कुल 7 लाख 42 हजार 209 रुपए निकाल लिए गए।
जांच में जुटी पुलिस
गौरतलब है कि, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और साइबर ठगों की तलाश की जा रही है।
ऐसे हुई ठगी
- ठग ने RTO चालान के नाम पर संपर्क किया।
- चालान भरने के लिए APK फाइल भेजी।
- फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हुआ।
- बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर हो गए।
(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)








