भाजयुमो नेता से लूटपाट पर भूपेश का तंज : लिखा- लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं

Raipur, BJP leader, robbery, knife attack, Former CM Bhupesh Baghel tweet, law and order
X
पूर्व सीएम भूपेश बघेल
रायपुर में एक भाजयुमो नेता से लूटपाट और चाकू से हमला पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तंज कसा है। उनहोंने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता से लूटपाट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्री बघेल ने लिखा है, लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि, रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और लूट की वारदात सामने आई है। भाजयुमो के नेता से चाकू की नोक पर लूटपाट की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने भाजयुमो नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजयुमो नेता आकाश तिवारी जांजगीर- चांपा का ग्रामीण उपाध्यक्ष है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

tweet

बघेल ने कुछ ऐसे कसा तंज

अब इसी घटना को लेकर पूर्व सीएम ने छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। श्री बघेल ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा- लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं। राजधानी रायपुर में डीडी नगर थाना क्षेत्र में भाजयुमो नेता से लूटपाट की खबर मिली है। चाकू की नोक पर हुई इस लूटपाट का विरोध करने पर भाजयुमो नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story