A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

रायपुर- दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी आज चुनावी रैली के लिए बालोद जिले के दौरे पर आई हैं। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ये लोग संविधान को बदलने की साजिश कर रहे हैं। भाजपा की जहां भी सभाएं हो रही है। वहां पर इनके नेता कह रहे हैं कि, 400 सीट दे दो, हम संविधान बदलकर रख देंगे। 

आपके हक को कमजोर किया जा रहा 

प्रियंका गांधी ने सभा के दौरान जनता को यकीन दिलाते हुए कहा कि, संविधान बदलकर ये सभी आपके हक को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। अक्सर आपने इनकी जुबान से सुना होगा कि हम संविधान नहीं बदलेंगे, लेकिन इस बारे में आपका क्या सोचना है, क्या मोदी जी की परमिशन के बगैर ये लोग इतनी बड़ी बात बोल सकते हैं। साथ ही कहा कि, जिस संविधान ने आपको वोट देने का अधिकार दिया है। दलितों को आगे बढ़ाने, रिजर्वेशन रखने जैसी सुविधा मिली है। लेकिन अगर यह सब खत्म हो जाएगा तो आपके पास ये लोग कुछ नहीं छोड़ेंगे।

लोगों को परेशान करने का काम किया जा रहा 

पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, सिर्फ और सिर्फ दिखावे की सियासत कर रही है। इसके लिए लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके लिए परेशानियां खड़ी की जा रही है। भाजपा आपके सामने बड़े-बड़े वादे करती हुई नजर आती है। लेकिन आदिवासियों को बचाने की बात कभी नहीं की जाती है। बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं की जाती है। देश में सिर्फ नफरत और दिखावे की राजनीति चल रही है। जनता को क्या चाहिए, उनकी का जरूरते हैं, इस पर केंद्र सरकार का ध्यान नहीं है।