A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी स्कूल में जबरदस्ती प्रवेश कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी तथा स्टॉफ से गाली-गलौज करने मामले में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी, एनएसयूआई के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल और प्रदेश सचिव कुणाल दुबे को 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस मामले में पुलिस ने हेमंत और कुणाल को उनके घर से गिरफ्तार किया है, वहीं विकास ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में जाकर सरेंडर किया। पुलिस ने तीनों नेताओं की 14 दिन की न्यायिक रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। इधर बताया जा रहा है कि तीनों नेताओं ने अपनी जमानत के लिए अर्जी लगा दी है, जिस पर बुधवार को सुनवाई है। जमानत पर आज सुनवाईः पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट में पेश कर तीनों नेताओं को 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इधर तीनों नेताओं की ओर से वकील ने उनकी जमानत के लिए अर्जी भी लगा दी है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होनी है।
14 दिन की न्यायिक रिमांड को मंजूरी
राजेंद्र नगर सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि, अरेस्ट के बाद तीनों नेताओं को कोर्ट में पेश कर 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड मांगा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर गिरफ्तारी
कृष्णा पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने 8 जून को तीनों नेताओं के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उनके स्कूल में 6 जून को जबरन प्रवेश कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी। इन दौरान नेताओं ने स्कूल स्टॉफ के साथ गाली-गलौज भी की थी। इस शिकायत पर पुलिस ने तीनों नेताओं के विरुद्ध धारा 452, 294, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एफआईआर के बाद मामले की जांच की जा रही थी। जांच में इन नेताओं के विरुद्ध लगाए गए आरोप सही मिले, जिसके बाद गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो दिन से तीनों नेताओ को तलाश किया जा रहा था। इनमें कुणाल दुबे और हेमंत पाल को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस विकास तिवारी के घर भी पहुंची थी, लेकिन उस समय वह घर पर नहीं था। इसके बाद विकास तिवारी ने स्वयं कोर्ट पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया।
