विधायक का कांग्रेस पर बड़ा आरोप : भूलन सिंह बोले- प्रदेश में अराजकता फैलाने का षडयंत्र रच रहे कांग्रेसी

Premnagar MLA Bhool Singh,journalists Discussion, Congress-BJP
X
विधायक भूलन सिंह मरावी ने पत्रकारों से चर्चा की
प्रेमनगर से विधायक भूलन सिंह मरावी ने यहां पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेसियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा अराजकता व अशांति फैलाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यालय अटल कुंज मे पत्रकार वार्ता रखी गई। इस दौरान प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि, जब से प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनी है कांग्रेस पदाधिकारी षडयंत्र के तहत समूचे प्रदेश मे अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। बलौदाबाजार या सूरजपुर सहित कई घटनाओं मे कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारियों की संलिप्तता दिख रही है। श्री मरावी ने कहा कि, नगर पालिका सूरजपुर में जिस तरह निकाय की संपत्ति का बंदरबांट किया जा रहा है, वह पूरी तरह अवैधानिक है।

बाहरी लोगों को आवंटित की दुकान

भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसी सत्ता के बगैर छटपटा रहे हैं। आज पूरे प्रदेश मे जितनी भी घटनाएं घटित हुई उसमें कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारियों की संलिप्तता मिली है। कांग्रेस के पदाधिकारी विष्णुदेव साय सरकार को बदनाम करने इस तरह का षड्यंत्र कर रहे हैं। प्रकाश मुनि साहेब के साथ अभद्रता में शामिल युवक भी कांग्रेस का सक्रिय पदाधिकारी है। श्री अग्रवाल ने कहा कि, नगर पालिका सूरजपुर में बड़े पैमाने पर अनियमितता व भ्रष्टाचार किया जा रहा है। निकाय में बाहरी व्यक्तियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर दुकानों का आबंटन कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें...भाजपा नेता मधुसूदन यादव का बड़ा आरोप : बोले- छत्तीसगढ़ में हर अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा

दुकानों के आवंटन में भ्रष्टाचार का खेल: अग्रवाल

श्री अग्रवाल ने कहा कि, नगरपालिका परिषद सूरजपुर के द्वारा हाईटैक बस स्टैण्ड सूरजपुर में स्वावलंबन योजना के तहत सन् 2023 में कुल 54 दुकानों का निर्माण कराया गया था। जिसमें से निर्माण के समय से ही 2 दुकानों को नगरपालिका अध्यक्ष के द्वारा बिना किसी प्रकिया का पालन किए बिना अपने चहेतों को दे दिया गया था। शेष 52 दुकानों को आबंटित करने हेतु गरीबी रेखा में रहने वाले लोगों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था तथा नगरपालिका परिषद सूरजपुर के द्वारा नियमानुसार अधिकारियों की उपस्थिति में ड्रा पद्धति से शासन के कर्मचारियों के द्वारा आम जनता से एक-एक पर्ची निकालकर ड्रा प्रकिया का पालन करना था परन्तु उपरोक्त आबंटन प्रक्रिया में शासन द्वारा नियुक्त सभी अधिकारी मूक दर्शक बने रहे। पूरी प्रक्रिया का संचालन नपा अध्यक्ष का संरक्षण प्राप्त एक दो बाहरी व्यक्ति द्वारा किया गया जो घोर आपत्तिजनक है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया है।

ये पार्टीजन भी रहे मौजूद

इस दौरान जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल (अज्जू), रामानुजनगर जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी संस्कार अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री राजेश्वर तिवारी, रितेश जायसवाल, मंडल महामंत्री आनंद सोनी, वार्ड पार्षद अजय सिंह, सुरेंद्र देवांगन, किशन देवांगन, संजू सोनी मौजूद रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story