A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रविकांत सिंह राजपूत/मनेन्द्रगढ़- पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की पदस्थापना हुई है। विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 9 डॉक्टरों की पदस्थापना राज्य सरकार ने की है। विधायक रेणुका सिंह की मांग पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की असुविधाओं का तत्काल निराकरण करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।
विधायक रेणुका सिंह ने इनका किया आभार व्यक्त
भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेदरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माड़ीसरई, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरासी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाडोल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगोड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ार व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। विधानसभा क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सकों की पदस्थापना होने पर विधायक रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, प्रदेश में अब 'मोदी की गारंटी' और विष्णु का सुशासन चल रहा है।
स्वास्थ्य सुविधाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता में है
विधायक रेणुका सिंह ने बताया कि, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना हमारी सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। ग्रामीणों को अस्पतालों में बेहतर इलाज मिले, इसके लिए स्वास्थ्य अमला का सजग रहना जरूरी है। विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की पदस्थापना होने से अब ग्रामीणों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने नवपदस्थ चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि, मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी नवपदस्थ चिकित्सक अपने अपने स्वास्थ्य केंद्रों में रहकर ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाए।
