haribhoomi hindi news
राजनीतिक गलियारों में 'भगवान के भक्त' पर बवाल मचा हुआ है। BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, संबित पात्रा ने कुछ भी गलत नहीं कहा है।

रायपुर- इन दिनों भाजपा के दिग्गज नेताओं का ओडिशा दौरा जारी है। इसी बीच राजनीतिक गलियारों में 'भगवान के भक्त' पर बवाल मचा हुआ है। ओडिशा के पुरी से उम्मीदवार संबित पात्रा ने 'भगवान जगन्नाथ को मोदी का भक्त' बता दिया है। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने माफी मांग ली और कहा कि, मैं कहना चाहता था कि, पीएम मोदी भगवान जगन्नाथ के परम भक्त हैं। 

संबित पात्रा ने गलत नहीं कहा है

संबित पात्रा के बयान पर BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, संबित पात्रा ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। भक्त और भगवान के बीच अलौकिक संबध होता है। कभी भक्त भगवान का, कभी भगवान भक्तों का नाम लेते हैं। ओडिशा की संस्कृति में भगवान भक्तों से मिलने बाहर निकलते हैं। संबित पात्रा की जबान फिसली पर भावना गलत नहीं थी। 

आशीर्वाद उसे मिलता है, जो धर्म के साथ होता है

BJP विधायक पुरंदर मिश्रा का ने बताया कि, भगवान का आशीर्वाद उसे मिलता है जो धर्म के साथ होता है। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से हम 400 सीटें जीतेंगे। कल ही मोदीजी ने भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने गए थे। BJP राम और जगन्नाथ को मानने वाली पार्टी है। 

7