Logo
election banner
पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

राहुल यादव/लोरमी- छत्तीसगढ़ के लोरमी में होली मिलन के बाद पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ठोकर लगने के बाद महिला की कमर फ्रेक्चर हो गई है। वहीं युवक के सिर में चोट आई है। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बिलासपुर रिफर कर दिया है। 

बता दें, लोरमी के ग्राम डिंडोल नहर रोड में पुलिस गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए हैं। ग्राम मसना के रहने वाले योगेश चंद्राकर अपनी पत्नी के साथ होली मिलन के लिए बाइक पर सवार होकर भाई के घर आया हुआ था। भाई से मुलाकात के बाद वापस अपने गांव मसना लौट रहा था। तभी अचानक गांव डिंडोल के पास पीछे से पुलिस की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चलाने वाला ठोकर मारकर वहां से भाग निकला, इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करते हुये मौका देखकर फरार हो गया। 

ग्रामीणों ने संजीवनी 108 पर फोन किया 

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने संजीवनी 108 को फोन किया है। जिसके बाद एंबुलेंस ने दोनों घायल दंपत्तियों को 50 बिस्तर में भर्ती कराया। हालांकि डॉक्टरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुये बिलासपुर रेफर कर दिया है। घटना में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आयी है तो वहीं महिला की कमर फ्रेक्चर होने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने दी गई है। इस हादसे के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में भी आक्रोश है। 

स्कॉर्पियो में पुलिस स्टाफ नहीं था

दरअसल, स्कॉर्पियो वाहन को हायर किया गया था। होली त्योहार होने के बाद 26 मार्च को दोपहर 12 बजे ही वाहन को छोड़ दिया गया था। यानी दुर्घटना के वक्त वाहन में कोई पुलिस स्टाफ नहीं था, उसमें निजी चालक थे। घटना की सूचना परिजनों ने थाने में दर्ज करवाई है। इस मामले में चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

5379487