A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
रायपुर- पीएम नरेंद्र मोदी अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में पहुंच गए हैं। यहां विजय संकल्प शंखनाद महारैली का आयोजन किया गया है। जिसमें पीएम जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
देखिए LIVE
सभा की हाइलाइट्स
विकासित भारत की बात करता हूं तो कांग्रेस का माथा गरम हो जाता है।
प्रदेश में नक्सलवाद विपक्ष के कारण फैला है।
आपकी रक्षा करने के लिए मुझे ताकत दिजिए, क्योंकि कांग्रेस की नजर आपकी कमाई पर है, मकान पर है। इतना ही नहीं खेत-खलियान पर भी है।
कांग्रेस का मंत्र सिर्फ लूट है। भ्रष्टाचार करने वाले आपका पूरा जीवन खराब कर देंगे।
मेरे देश के लोग मेहनत करके जीवन जीते हैं। यह मेरे भारत के संस्कार हैं। लेकिन कांग्रेस आपकी संतानों का हक लूटना चाहती है।
भाजपा के आने के बाद आप लोगों का पैसा आप तक पहुंच रहा है। गरीबों को उनका आशियाना मिला है। मुफ्त में इलाज की सुविधा मिली है।
10 सालों में चुनौतियों के बावजूद भी छत्तीसगढ़ में रेल, एयरपोर्ट और विकास की लहर भाजपा ने दी है। ये तो सिर्फ ट्रेलर है, सरगुजा को आने वाले वक्त में और भी आगे तक लेकर जाएंगे।
मेरे लिए आपका एक-एक वोट आशीर्वाद है। इसलिए 7 मई को चिंतामणि महाराज को भारी मतो से जिताना है।
लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया- साव
पीएम मोदी के छग दौरे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, PM ने आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। मोदी जी देश के 140 करोड़ लोगों को परिवार मानते हैं। आज हर व्यक्ति PM को सुनना और देखना चाहता है। इसलिए उनकी सभा में जनसैलाब उमड़कर आया है।
BJP का मिशन पूरा होगा
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, PM की सभा के बाद BJP का मिशन 11 जरूर पूरा होगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में BJP ने ताकत झोंकी है। BJP के स्टार प्रचारकों का लगातार छग दौरा जारी है। दूसरे चरण के मतदान के दिन यानी 26 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह फिर छत्तीसगढ़ आएंगे। बेमेतरा में अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री शाह दुर्ग के BJP प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में प्रचार करेंगे।
