A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

अमित गुप्ता- रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। अभी-अभी उनका प्लेन रायगढ़ के जिंदल एयर स्ट्रिप पर लैंड कर चुका है। यहां से हेलिकाप्टर के जरिए वे सक्ति जिले के बाराद्वार में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए उड़ान भरने वाले हैं। 

उल्लेखनीय है कि, पीएम मोदी की सभा भले ही रायगढ़ लोकसभा में नहीं हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री तीन बार रायगढ़ पहुंचेंगे। जिंदल एयर स्ट्रीप में उनको लेकर आने वाली एयरफोर्स की प्लेन लैंड कर चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ठीक 2 बजे रायगढ़ जिंदल एयरस्ट्रिप में उतरे। यहां वे केवल पांच मिनट ही रुके और हेलीकाप्टर से शक्ती के लिए रवाना हो गए। इसके बाद 24 अप्रैल को सुबह 9.35 मिनट में दोबारा जिंदल एयर स्ट्रीप आएंगे। यहां से 9.40 मिनट में अंबिकापुर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी दिन 12.30 बजे यहां फिर आएंगे और 12.35 को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

राजभवन में सुरक्षा की फाइनल ब्रीफिंग

इधर रायपुर में भी पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी तेज कर दी है। राजभवन में तैनात सुरक्षाकर्मियों की फाइनल रिहर्सल कर ली गई है। रायपुर पुलिस के 1500 जवान रहेंगे पीएम की सुरक्षा में तैनात। रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा, एसपी संतोष सिंह समेत डीआईजी रैंक के अधिकारी राजभवन पहुंच कर व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। राजभवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को अफसरों ने फाइनल ब्रीफि्र कर दी है। 

राजभवन से लेकर आसपास के भवनों का भी रंग रोगन

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे के दौरान रात्रि विश्राम करने जा रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन में विश्राम करने वाले हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा से लेकर तमाम तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। 1500 से अधिक पुलिस बल जहां सुरक्षा में तैनात रहेगी, तो वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को सुंदर बनाने के लिए रंग रोगन भी किया जा रहा है। राज भवन से लेकर संस्कृति विभाग की दीवारों में सुंदर तस्वीरें उकेरी गई हैं।