पिकअप वाहन पलटा : ठसाठस भरकर खेत जा रहे थे 40 मजदूर, इनमें से 20 घायल

injured womens
X
हादसे में घायल महिलाएं
धमतरी में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से हादसे में 20 मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। 

भोजराज साहू- धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मजदूरों से भरा पिकअप हादसे का शिकार हो गया। पिकअप पलटने से हादसे में 20 मजदूर घायल हो गए हैं। जिसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सभी मजदूर अपने गांव से खेती काम करने के लिए दूसरे गांव जा रहे थे।

दरअसल यह पूरी घटना भखारा थाना क्षेत्र का है। जहां के कोर्रा गांव के मजदूर खेती के काम करने के लिए पिकअप से मासूल गांव जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में 40 मजदूर सवार थे जिनमें से 20 लोगों को चोटें आई हैं। वहीं सभी घायल लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

इसे भी पढ़ें...दो और योजनाओं का बदला नाम : राजीव गांधी की जगह पं. दीनदयाल उपाध्‍याय के नाम पर रखी गईं योजनाएं


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story