Logo
छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार को ओले किसानों पर आफत बनकर बरसे। सैकड़ों एकड़ में खड़ी फसलें तहस-नहस हो गई है।

कुलजोत सिंह संधु- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र में शुक्रवार की शाम भारी बर्फबारी हुई। बड़े राजपुर ब्लाक के टेवंसा, छोटे राजपुर, पाडोकी और बड़े राजपुर गांव अत्यधिक ओलावृष्टि देखने को मिली। तेज बारिश के हुई बर्फबारी से चारो ओर बर्फ की चादर दिखाई देने लगी।

ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने ऐसी बर्फबारी अपने जीवन में पहली बार देखी। बर्फ के बड़े-बड़े गोलों के गिरने से किसानों की मक्का, धान और चने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इलाके के कई गांवों के किसान फसल चौपट होने से परेशान हैं। किसानों का कहना है कि, इतनी अधिक ओला वृष्टि इससे पहले कभी देखने को नहीं मिली थी। 

किसानों ने की मुआवजे की मांग
किसान शासन और प्रशासन से सर्वें और मुआवजे की मांग करते नजर आ रहे हैं।  शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी इलाकों में जैसी बर्फबारी होती है बिलकुल वैसी ही बर्फबारी इस क्षत्र में हुई है। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पैरावट और जमीन पर बर्फ की चादर दिखाई दे रही है। 

सर्वे से पता चलेगा नुकसान का आंकड़ा
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में खेत में खड़ी फसलें पूरी तरह बरबाद हो गई हैं। आने वाले समय में ज़ब सर्वें की टीम गांव का मुआवना करेंगी तब स्पष्ट हो पायेगा कि, कितने गांव में ओला वृष्टि हुई है और किसानों का कितना नुकसान हुआ है।

7