सीएम से मिलने उमड़े लोग : जनदर्शन में पहुंचने वालों के लिए चाय-पानी का विशेष इंतजाम

Crowd gathered in public viewing
X
जनदर्शन में उमड़ी भीड़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आज वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताएंगे।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लोगों में भारी उत्साह है। आज वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताएंगे। त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।

Arrangement of tea and snacks for people in CM residence
सीएम निवास में लोगों के लिए चाय-नाश्ता की व्यवस्था

इसे भी पढ़ें : पकड़ी गई बंटी और बबली की जोड़ी : बड़ी दुकानों से खरीदते थे महंगे कपड़े, फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर करते थे ठगी

जनदर्शन में बढ़ा दी गई हैं सुविधाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं। मुख्यमंत्री निवास में बिना परेशानी के आसानी से प्रवेश हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी और स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया गया है।

An elderly man carefully reading the state government's magazine 'Janman'.
प्रदेश सरकार की पत्रिका 'जनमन' को ध्यान से पढ़ता हुआ बुजुर्ग
Another old man reading a magazine
मैगजीन पढ़ता हुआ एक और बुजुर्ग

इसे भी पढ़ें : एक लड़के के लिए भिड़ीं दो लड़कियां : बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, बॉयफ्रेंड की बाइक पर दूसरी युवती को देख भड़की

दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष सुविधाएं

जनदर्शन में आए दिव्यांगजनों की सुविधा के मद्देनजर उनके लिए बैट्री चालित ऑटो भी उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात कर आगंतुकों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story